ट्रिपल मर्डर से दहला मैनपुरी: रास्ते के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को एक सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया गया। जिले के करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक महिला समेत पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला गया। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।


ट्रिपल मर्डर से दहला मैनपुरी: रास्ते के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के घर आसपास हैं और दोनों के बीच घर से निकलने का एक ही रास्ता है जिसे लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button