आगरा घूमने की है प्लानिंग, तो इन पांच जगहों पर जरूर जाएं

आगरा शहर ताजमहल के लिए दुनिया भर में मशहूर है। दुनिया के सात अजूबों के अलावा आगरा मूगल साम्राज्य की महान स्थापत्य उपलब्धियों का भी प्रमाण पेश करता है। इन संरचनाओं के कुछ उदाहरणों में आगरा का किला और अकबर का मकबरा भी शामिल है। साथ ही आगरा की ये जगहे भी यहाँ के प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं।
ताजमहल
यमुना नदी के तट पर स्थित ताजमहल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर की सबसे अधिक मान्यता प्राप्त स्मारक है। ये दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
मेहताब बाग
ताजमहल के उत्तर में स्थित और आगरा किले के दृश्य के साथ, मेहताब बाग आगरा के 11 मुगल उद्यानों में से अंतिम है। इसके प्रवेश द्वार के सामने स्थित फव्वारे से ताजमहल का मनोरम देखने को मिलता है। मेहताब बाग का निर्माण सम्राट बाबर ने करवाया था।
आगरा का किला
आगरा का किला यमुना नदी के करीब स्थित है और ताजमहल से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर है. ये किला भारत के पहले स्मारकों में से एक था जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था. आगरा का किला मुगल वास्तुकला शैली में बनाया गया था. ये लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया था. किले का निर्माण 1573 में सम्राट अकबर के शासनकाल में किया गया था. परिसर के भीतर, यात्री पर्ल मस्जिद, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोती मस्जिद और जहांगीरी महल सहित मुगल इमारतों की यात्रा कर सकते हैं.
अकबर का मकबरा
अकबर का मकबरा आगरा के उपनगर सिकंदरा में स्थित है। ये स्थान मुगल सम्राट का अंतिम विश्राम स्थल है। इसका मुख्य मकबरा पूरी तरह से बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी एक छोटा सा शहर है, जो आगरा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में स्थित है। ये भारत के साम्राज्यों के इतिहास में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए एक शानदार जगह है।