आज देर शाम भारत लौटेंगे राहुल गांधी, बीजेपी में किया सवाल,कहा- ‘क्यों जाते हैं विदेश’

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी अमेरिका की अपनी हालिया यात्रा से आज देर शाम भारत वापस लौट आएंगे। राहुल गांधी पिछले महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रवासियों, उद्यमियों, पूंजीपतियों, टेक्नोलॉजी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के टॉप लीडरों और छात्रों से मुलाकात की। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक राहुल लगभग 21 दिन बाद राहुल गांधी आज भारत लौटेंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राहुल की इस लंबी यात्रा पर निशाना साधा है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट में कहा कि ‘राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं, खासकर उनकी यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है?’ मालवीय ने लिखा ‘विदेशी एजेंसियों और भारत के विरोधी समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर और सवाल उठाती हैं …’