इन सफेद चीजों से कर लें तौबा, छू भी नहीं सकेगा मोटापा
दुनिया भर में इस वक्त मोटापा एक महामारी के रूप में फैलता जा रहा है। गलत डाइट और प्रॉपर वर्कआउट की कमी की वजह से आज हर तीसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है।

दुनिया भर में इस वक्त मोटापा एक महामारी के रूप में फैलता जा रहा है। गलत डाइट और प्रॉपर वर्कआउट की कमी की वजह से आज हर तीसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। दरअसल, जंक फूड का ज्यादा सेवन, एक्सरसाइज की कमी और गलत डाइट के कारण बैली फैट तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप डाइट में मोटापा बढ़ाने वाली कुछ खास चीजों को समय रहते अवॉइड कर दें तो काफी हद तक इस समस्या से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं कि हमारी डाइट में ऐसी क्या चीजें हैं जिनके सेवन से मोटापा तेजी से बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हम हर दिन कुछ सफेद चीजें अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं और यही चीजें तेजी से वजन बढ़ाती हैं।
ये हैं वे सफेद चीजें
चावल
जब भी बैली फैट की बात होती है तो हेल्थ एक्सपर्ट सबसे पहले चावल से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। सफेद चावल क्योंकि पॉलिश्ड होता हैं इसलिए इसके सेवन से मोटापा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आपको सफेद चावल का कम से कम सेवन करना चाहिए। अगर चावल खाना ही है तो ब्राउन राइस खाइये।
चीनी
मोटापे का सबसे बड़ा दूसरा कारण चीनी है। जी हां ज्यादा चीनी खाने से भी मोटापा तेजी से बढ़ता है। अगर आपको मीठा खाना है तो और फलों और जूस का सेवन कर सकते हैं क्योंकि ये नैचुरल स्वीट्स होते हैं और ये शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
सफेद ब्रेड
आमतौर पर लोग सुबह का नाश्ता सफेद ब्रेड से करते हैं। अगर आपको बैली फैट को कंट्रोल करना है तो आपको इससे भी दूरी बनानी होगी क्योंकि इसके सेवन से मोटापा बहुत तेजी से बढ़ता है। साथ ही ये शरीर में हाई कोलेस्ट्रोल की भी वजह बनती है। अगर आपको ब्रेड खाना ही है तो होल व्हीट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड खाएं।
मैदा
मैदा से बनी चीजें, खासकर तेल में फ्राई की हुई चीजें नहीं खानी चाहिए। इसके सेवन से मोटापा बहुत तेजी से बढ़ता है। दरअसल, मैदा रिफाइंड फ्लोर है और इसमें कोलेस्ट्रोल बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
हालांकि अच्छी सेहत के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है, इसलिए पनीर, चीज और बटर जैसी चीजों को अपनी डाइट में कम ही इस्तेमाल करें।