दिल को स्वस्थ रखना है, तो रोज खाली पेट खाएं अदरक

भारतीय खाने में अदरक-लहसुन का इस्तेमाल खूब होता है और इसके इस्तेमाल से बना खाना आपने आप में काफी स्वादिष्ट होता है। खाने में इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

भारतीय खाने में अदरक-लहसुन का इस्तेमाल खूब होता है और इसके इस्तेमाल से बना खाना आपने आप में काफी स्वादिष्ट होता है। खाने में इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है। इसे लेकर लोगों के अपने लॉजिक हैं। दरअसल, खाली पेट लहसुन का सेवन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं आज आपको बताएंगे खाली पेट अदरक खाने के फाय मिलते हैं। खासकर उन महिलाओं को जिन्हें पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द होता है। वह अगर खाली पेट अदरक खाएंगी तो उन्हें दर्द के काफी आराम मिलेगा। दरअसल, अदरक का सेवन हमारी सेहत को काफी ज्यादा फायदा पहुंचता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।

पीरियड्स से संबंधित समस्याओं में आराम दिलाता है अदरक

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अदरक में एंटीऑक्सीडेंट के गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द में आराम दिलाता है। खाली पेट अदरक खाने से शरीर और मांसपेशियों में होने वाले तनाव कम होता है। पीरियड्स के दर्द को अदरक से एक हद तक कम किया जा सकता है। इसका एवं शरीर में होने वाले खिंचाव और सूजन भी कम करता है। पीरियड्स में आपको एक इंच अदरक के टुकड़े को गर्म करके चबाना चाहिए। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

दिल के लिए फायदेमंद

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो ब्लड क्लोटिंग, ब्लड प्रेशर और लिपिड को नियंत्रित रखने में मददगार होता है। यह दिल की बीमारी में भी काफी लाभदायक होता है। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको खाली पेट अदरक का जूस अवश्य पीना चाहिए या फिर अदरक जो चूसना चाहिए।

स्किन करेगी ग्लो

अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए तो रोजाना गर्म पानी के साथ अदरक का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी स्किन पर दाग-धब्बे नहीं होंगे और स्किन हमेशा चमकती रहेगी।

आर्थराइटिस के दर्द में मिलता है आराम 

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। इन्ही गुणों के कारण डॉक्टर्स आर्थराइटिस के पेशेंट्स को खाली पेट अदरक खाने की सलाह देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि आर्थराइटिस के मरीज अगर हर रोज खाली पेट अदरक खाते हैं या इसका पानी पीते हैं तो उन्हें दर्द से काफी आराम मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button